जौनपुर, अप्रैल 7 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नेवादा का सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया और नवप्रवेशी छात्रों का सम्मान समारोह हुआ। विद्यालय के बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य, नाटिका आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी नव प्रवेशी छात्रों को चंदन रोली लगाकर स्वागत किया गया। कक्षा एक से आठ तक के उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. गिरीश कुमार सिंह ने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे और अधिक से अधिक नामांकन कराएं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह, शिक्षक रूबी सिंह, श्वेता यादव प्रीति शर्मा प्रीति गुप्ता, राज कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर गिरिजेश मिश्र,अरविंद गिरि, श्रीप्रकाश यादव,आशीष सिंह,अजय शुक्ला,संतोष आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...