मुरादाबाद, मार्च 13 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ठाकुरद्वारा की ओर से कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर-गढ़ूवाला के विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन विद्यार्थियों ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 36वीं प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर-गढूवाला के बच्चों ने प्रदर्शन कर मंडल और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने की। उन्होंने शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर-गढ़ूवाल...