बांदा, जुलाई 27 -- बांदा। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में विभिन्न मदों के लिए भेजी गई धनराशि का व्यय बेहद कम होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बांदा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों का विवरण जिले में करीब 1600 परिषदीय विद्यालय है। बीएसए ने आदेश जारी कर कहा है कि वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समय शिक्षा योजना के तहत पीएफएमएस प्रणाली से विद्यालयों को भेजी गई धनराशि का अब तक अपेक्षित उपयोग नहीं हो सका है। जून और जुलाई 2026 तक विद्यालयों को करीब 3.98 करोड़ रुपये भेजे गए, जबकि अब तक केवल 85.53 लाख रुपये ही खर्च किए गए हैं, जो कुल धनराशि का लगभग 21.47 प्रतिशत है। व्यय की यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। राज्य परियोजना कार्यालय ने इस पर आपत्ति जताई है और निर्देश दिए ह...