बागपत, जून 13 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक सत्र 16 जून से शुरू हो जाएगा। इससे पहले विद्यालयों में बेहतर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में 93 लाख रुपये की कंपोजिट ग्रांट की प्रथम किस्त जारी की गई है। 518 विद्यालयों में प्रथम किस्त से विद्यालयों में पेयजल, शौचालय मरम्मत, हैंड वॉश स्टेशन, ब्लैकबोर्ड, फर्नीचर, प्राथमिक उपचार सामग्री, अग्निशमन यंत्र, रजिस्टर, खेल सामग्री, प्रयोगशाला एवं आईसीटी लैब से संबंधित आवश्यक वस्तुओं की खरीद की जा सकेगी। विद्यालयों में निपुण भारत लोगो की पेंटिंग, भवन रंगाई-पुताई तथा छोटी-मोटी मरम्मत के कार्य भी इस राशि से कराए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- 16 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय बीएसए ने निर्देशित किया है कि स्वच्छता एवं रखरखाव कार्यों पर भी धनराशि खर्च क...