कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को
रामपुर, जुलाई 4 -- रामपुर। यूपी बोर्ड की की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 16 एवं 17 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। जिविनि के अनुसार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह परीक्षार्थी अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटर की परीक्षा जिला मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कराई जाएगी, जिसके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सभी प्रधानाचार्यों और परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की सूची और इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों की ओएमआर शीट हर हाल में 20 जुलाई तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.