भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सरकारी इंटरस्तरीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बीते पांच मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया 12 मई तक जारी रहेगी। लेकिन शहर के पांच-पांच विद्यालयों में इंटरमीडिएट व मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस कारण यहां पर नामांकन की गति काफी धीमी है। मारवाड़ी पाठशाला, झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय, टीएनबी कॉलेजिएट, राय हरि मोहन ठाकुर इंटर विद्यालय बरारी और गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में परीक्षा 11 मई तक चलेगी。 यह भी पढ़ें- अपने स्कूल से ही इंटर करने वालों का 35 से 40% पर भी दाखिलानामांकन प्रक्रिया में बाधाएं टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल की प्राचार्य सबा कमर ने बताया कि शुक्रवार को इंटर परीक्षा में काफी कम छात्र शामिल हुए। शुक्रवार से ही इंटर नामांकन की प्रक...