नई दिल्ली, जून 5 -- Best FD Rates: एक तरफ शेयर बाजार में पिछले एक साल में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, गोल्ड मार्केट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे में निवेशकों के लिए मौजूदा समय में एफडी एक बेहतर विकल्प बन कर उभरा है। बैंक से लेकर NBFC तक एफडी पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। लेकिन कई स्कीम में कंपनी एफडी निवेशकों को 9.1 प्रतिशत तक का रिटर्न दे रही है। आइए समझते हैं कि क्या होती है यह कंपनी एफडी? किस स्कीम में 9.1 प्रतिशत तक का रिटर्न ग्राहकों को मिल रहा है? ज्यादातर बैंकों की तरफ से मौजूदा समय में फिक्सड डिपॉजिट पर 9 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। यह भी पढ़ें- टाटा के इस धाकड़ स्टॉक को 3-3 एक्सपर्ट्स ने दी ...