गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। सेक्टर-40 में मोहियाल कॉलोनी स्थित एक कंपनी से 12 लाख रुपये कीमत की बेडशीट चोरी हो गई। इस सिलसिले में थाना सेक्टर-40 में मामला दर्ज हुआ है। रेवाड़ी के सेक्टर-तीन निवासी आशीष यादव ने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मोहियाल कॉलोनी स्थित लाइनन डिजाइन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में बतौर प्रबंधक कार्मिक के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी बेडशीट और परदे बनाती है। 28 फरवरी को अज्ञात चोर कंपनी के पीछे से खिड़की तोड़कर घुस गए। करीब 12 लाख रुपये कीमत की बेडशीट चोरी कर ले गए। पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.