हरिद्वार, जनवरी 1 -- सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक कंपनी में चोर खिड़की का शीशा तोड़कर फैक्ट्री में घुसे और गोदाम में रखा करीब आठ लाख रुपये मूल्य का सिल्वर रिविट चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रैपनेल्स इंडस्ट्रीज के संचालक पझानी भगवथीअप्पन ने बताया कि 25 दिसंबर की रात एक सफेद कार फैक्ट्री के बाहर आकर रुकी। कार में सवार लोगों में से दो आरोपी नीचे उतरे और फैक्ट्री की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद गोदाम में रखा सिल्वर रिविट का भारी स्टॉक समेटकर कार में लाद लिया और फरार हो गए। सुबह फैक्ट्री खुलने पर चोरी का पता चला। जांच करने पर मालूम हुआ कि करीब चार लाख पीस सिल्वर रिविट गायब हैं, जिनकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में पूरी ...