कंपनी सेक्रेटरी प्रबंधन को कॉर्पोरेट गवर्नेंस व एआई पर दें व्यावहारिक सलाह: रणवीर प्रसाद
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) लखनऊ चैप्टर ने रविवार को स्थापना दिवस के अवसर पर गोमतीनगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने कहा कि कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) को केवल वैधानिक अनुपालन (संवैधानिक नियम-कायदों) तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें प्रबंधन को कॉर्पोरेट गवर्नेंस, रणनीतिक निर्णयों, जोखिम प्रबंधन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकों के जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में समयानुकूल और व्यावहारिक सलाह देनी चाहिए। आईसीएसआई लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीएस मोहित चंद्र शर्मा ने कहा कि बदलते नियामकीय एवं तकनीकी परिवेश में सीएस की भूमिका अब रणनीतिक सलाहकार की हो गई है। पेशेवरों को निरंतर सीखने और नई तकनीक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.