पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। कंपनी में जमा किए गए 54 लाख 80 हजार रुपये कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारियों ने हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गोहानिया मार्ग निवासी संतोष कुमार पांडे ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अखंड भारत मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड बदायूं के मुख्य प्रबंधक पुष्पेंद्र मौर्य और अन्य प्रबंधक नीलम रानी, सत्य प्रकाश मौर्य, बृजपाल मौर्य निवासीगण ग्राम निजामाबाद थाना कादरचौक जिला बदायूं से परिचित था। आरोपियों के घर उसका आना जाना था। उपरोक्त लोगों द्वारा बार-बार कहने पर उसने अलग-अलग तारीखों पर चार खातों में 54 लाख 80 हजार रुपये कंपनी में जमा किए। जिसके ऐवज में उपरोक्त लोगों ने कारोबार में ह...