बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में सरसो की तेल की सप्लाई के नाम पर एक लाख 70 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूरी गाड़ी की सप्लाई के लिए आरोपी ने 1.90 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसके बाद तीन बार में 1.70 लाख रुपये देने के बाद भी सरसो के तेल की आपूर्ति नहीं की गई। फोन पर बात कर पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। प्रकरण में कोर्ट ने मुंडेरवा पुलिस को केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- लेनदेन के विवाद में कारोबारी को पीटा, लूट का आरोप मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गुलौरा निवासी बृजेश कुमार ने शिकायती-पत्र देकर बताया कि वे मुंडेरवा के पक्का बाजार में किराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.