लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। खुद को लेदर कंपनी का मालिक बताकर जालसाज महिला ने खरगापुर निवासी रिटायर इंस्पेक्टर बद्री नारायण को जाल में फंसाया। जाल में फंसे बद्री नारायण को शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा दिया और 85 लाख रुपये ठग लिए। बद्री नारायण ने बताया कि अक्टूबर 2025 को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली महिला ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित अर्बन लेदर लैब कंपनी की मालकिन दिव्या शर्मा है। बातचीत के दौरान उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए में दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। जालसाज दिव्या ने खुद को अविवाहित बताते हुए उनके बेटे से शादी का प्रस्ताव दिया। उन्हें बताया कि शादी के बाद बेटा कंपनी का मालिक भी बन जाएगा। जाल में फंसे पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई माध्यमों से कई किस्तों में 85,45,614 रुपये ट्रांसफर कर दिए...