नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर इकोटेक-3 कोतवाली में मंदिर और आवासीय परियोजना के नाम पर रकम हड़पने के मामले में एक निर्माण कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। श्री नागाम्बिका धाम ट्रस्ट की ओर से शुभांकर डे ने बताया कि कंपनी ने मंदिर और आवासीय भवन निर्माण के नाम पर करीब 1.60 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन निर्माण अधूरा छोड़ दिया। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। लगभग 95 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि हड़प ली। ट्रस्ट ने 2 अप्रैल 2024 को वीएमपीएम एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के साथ निर्माण अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत गांव खेड़ा चौगानपुर स्थित भूमि पर मंदिर और आवासीय भवन का निर्माण होना था। परियोजना की कुल लागत 2.25 करोड़ रुपये तय की गई थी और ...