हरदोई, जून 1 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के पिहानी चुंगी निवासी इंटर के छात्र हर्षित त्रिपाठी के संदिग्ध हालात में लापता होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है। रविवार रात घर से कंपनी गार्डन जाने की बात कहकर निकला छात्र देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक, हर्षित घर से निकलते समय अपना मोबाइल भी साथ नहीं ले गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क कर उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। हर्षित के पिता विमलेश त्रिपाठी सेना से सेवानिवृत्त हैं। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छा...