कंपनी क्षेत्र से बाहर भी नागरिक सुविधाएं बढ़ाएगी टाटा स्टील : सुंदर रामम
जमशेदपुर, जून 9 -- टाटा स्टील अब अपने कंपनी कमांड एरिया तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी की योजना शहर के अन्य हिस्सों में भी बिजली, पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने की है। इसके तहत मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के निवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। यह जानकारी टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने रविवार को बेल्डीह क्लब में टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से रविवार को आयोजित प्रकृति स्नेह नामक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील वर्षों से जमशेदपुर को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करती रही है। कंपनी का लक्ष्य पूरे शहर के लोगों की क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार लाना है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.