नई दिल्ली, अगस्त 31 -- अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 10.44% तक चढ़कर Rs.124.40 पर पहुंच गए। शेयर में यह उछाल कंपनी को RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) से मिले Rs.602.16 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद आया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 28 अगस्त 2026 को RVNL से LOA (Letter of Acceptance) मिला है। यह ऑर्डर उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना से जुड़ा है। इसके तहत कंपनी को चार रेलवे सुरंगों के लिए इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम से जुड़े महत्वपूर्ण काम करने होंगे। यह ऑर्डर अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के ऑर्डर बुक को मजबूत करने के साथ-साथ कंपनी के कारोबार के लिए भी सकारात्मक माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- 67 गुना से अध...