नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Orient Technologies Share Price: एक नया वर्क ऑर्डर मिलते ही स्मॉल कैप स्टॉक ओरिएंट टेक्नोलॉजी के शेयरों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल गई। सोमवार को कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 289.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। दिन में स्टॉक 268 रुपये के स्तर पर खुला था। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 76.20 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर है।कहां से मिला है काम (Orient Technologies Work Order details) ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि शुक्रवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 76.20 करोड़ रुपये का काम मिला है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को सर्वर सप्लाई करने का काम मिला है। बता दें, कंपनी को यह काम 18 हफ्तों में पूरा करना है। यह ...