नई दिल्ली, जून 22 -- Power Mech Projects share price: आज सोमवार को पावर मेक प्रोजेक्ट्स के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह JSW Thermal Energy Ltd से मिला कंपनी को नया वर्क ऑर्डर है। पावर मेक प्रोजेक्ट्स को कुल 1008.90 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को शनिवार को दी थी। बता दें, इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी 2x800 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट में बॉयलर के लिए सिविल और स्ट्रक्चरल काम करना है। यह काम कंपनी को पश्चिम बंगाल में मिला है। कंपनी के पास कुल 36 महीने हैं इसे पूरा करने के लिए। यह भी पढ़ें- एक झटके में 20% बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, बंगाल सरकार का बड़ा फैसला बीएसई में आज कंपनी के शेयर 2954.50 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थ...