नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इसका सबसे बड़ा कारण कंपनी को महाराष्ट्र में मिलने वाला 180 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा करीब 190 करोड़ रुपये का बड़ा EPC ऑर्डर है, जिसके मिलने के बाद निवेशकों का उत्साह बढ़ गया है। बाजार में कंपनी का शेयर इंट्राडे कारोबार के दौरान लगभग 10 प्रतिशत तक चढ़ गया। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 215.35 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया। कंपनी की सहायक यूनिट सुयोग ऊर्जा लिमिटेड (Suyog Urja Limited) को यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हासिल हुआ है, जिससे रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers) की मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है। आइए जरा विस्तार से इस प्रोजेक्ट डील की डिटेल्स जानते ...