नोएडा, जून 23 -- दादरी। चिटहेरा गांव के समीप सूर्या इलेक्ट्रिकल कंपनी का स्टोर है। कंपनी के सुपरवाइजर प्रमोद शर्मा ने पुलिस को बताया कि इस स्टोर से रविवार की रात एल्युमिनियम के कीमती तार चोरी हो गए। दादारी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बदमाशों का पता लगाकर तार बरामद किया जाएगा। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...