गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी के स्टोर में 11 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया। हैबिटेट मॉल में एक स्टोर में कैश काउंटर पर तैनात दो कर्मचारियों कलुआ सिंह और सुशील तिवारी पर 11.65 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामने आया है। स्टोर मुख्यालय से नवंबर 2025 में गबन की सूचना मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि दोनों कर्मचारी ग्राहकों से कैश भुगतान लेकर उसे कंपनी के सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं करते थे और उस रकम को अपने पास रख लेते थे। जांच के बाद 7 नवंबर 2025 को जब दोनों कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने गलती मानी, लेकिन लिखित में गलती मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों कर्मचारी जबरन स्टोर में घुसे और स्टोर प्रबंधक उमेश पर दबाव ब...