रामपुर, जून 24 -- ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले चार एजेंटों ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर अनुबंधित ट्रांसपोर्ट की बजाए दूसरे ट्रांसपोर्ट से कम किराए पर वाहन बुक कर आर्थिक लाभ कमाया। मामले की जानकारी होने पर कंपनी के जनरल मैनेजर ने चार एजेंटों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। महाराष्ट्र के गोरेगांव निवासी तरुण शर्मा का कहना है कि वह महाराष्ट्र स्थित आधुनिक ट्रांसपोर्ट आर्गेनाईजेशन लिमिटेड में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनका रामपुर में सिविल लाइंस कोतवाली के बीपी कालोनी में एक कार्यालय है। कंपनी का मुख्य कार्यट्रांसपोर्ट का है। इसके लिए वह लोग कमीशन एजेंट के माध्यम से दूसरे वाहनों को बुक करके सामान ट्रांसपोर्ट करते हैं। बताया कि रामपुर स्थित कार्यालय में भी कंपनी ने चार एजेंट को रखा था। आरोप है कि रामपुर कार्यालय में...