नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Stock in News: पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज (Popular Vehicles and Services) के शेयरों की कीमतों में आज 19 की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन में तेजी के पीछे बिजनेस अपडेट है। बीएसई में स्टॉक आज सोमवार को 19 प्रतिशत की तेजी के साथ 117.99 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, इसके बाद भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में नरमी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Trent Ltd के शेयरों में 3% की तेजी, पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनीकंपनी के रेवन्यू में 69% की उछाल (Popular Vehicles and Services Q4 Business news updates) स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Popular Vehicles and Services ने बताया है कि सालाना आधार पर रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 69 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 में यह 15 प्रतिशत बढ़ा है। ...