नोएडा, मई 25 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-4 स्थित कंपनी में लेखाकार के पद पर काम करने वाले व्यक्ति पर गबन करने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर चार चेक जारी करने का आरोप लगा है। कंपनी निदेशक के मुताबिक उनके पास जब बैंक से फोन आया तो उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। उन्होंने लेखाकार और एक महिला के खिलाफ फेज-वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-4 स्थित फ्रंटलाइन स्टोक ब्रोकरस कंपनी कार्यालय की शिखा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी की निदेशक हैं। कार्यालय में विकास राठौर तीन मई 2025 से लेखाकार के पद पर कार्यरत है। पिछले दिनों विकास ने कंपनी कार्यालय से चार चेक जारी कर दिए। यह भी पढ़ें- कंपनी के लेखाकार पर फर्जी हस्ताक्षर कर चेक जारी करने का आरोप इस बारे में सेक्टर-16 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से दिव्या सोनी का निदेशक के पास फोन आया कि...