गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- - कंपनी मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने कंपनी के बाहर से करीब 42 सौ किलो लोहे से भरा ट्रक चोरी कर लिया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीत ब्रदर्स लिमिटेड कंपनी से ट्रक में करीब 42 सौ किलो लोहा सोनीपत कुंडली की एक कंपनी में भेजा जाना था। कंपनी के मैनेजर जॉय चंद्रा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कर्मचारियों ने ट्रक में लोहा भरने के बाद कंपनी के बाहर खड़ा कर दिया था। ट्रक को अगले दिन सोनीपत कुंडली जाना था। चोरों ने देर रात ट्रक को माल समेत चोरी कर लिया। कर्मचारियों ने ट्रक को आस पास तलाश किया और चोरी की सूचना मैनेजर को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की शिक...