हापुड़, दिसम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री के डायरेक्टर पर श्रमिकों ने हमला कर दिया। पीड़ित फैक्ट्री में हुए श्रमिकों के बीच मारपीट का शोर सुनकर बाहर आया था। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित धनश्री प्रीफैब स्ट्रैक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 27 दिसंबर को वह अपनी फैक्ट्री में मौजूद थे। फैक्ट्री के बाहर जिला गाजियाबाद के गांव पूठी दीनानाथपुर निवासी रोबिन यादव फैक्ट्री के श्रमिकों के साथ में गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर वह फैक्ट्री से बाहर आ गए। जिस पर आरोपी ने उनके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें उनके अंगूठे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.