हजारीबाग, मई 19 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी कोल माइंस से एनटीपीसी तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों और मजदूर यूनियन का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण मुआवजा नहीं मिलने से नाराज पांडू और तरहेसा गांव की महिलाओं ने पिछले 24 घंटे से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रदूषण फैलाया जा रहा है, लेकिन प्रभावित गांवों को मिलने वाला मुआवजा चार महीने से नहीं दिया गया है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कंपनी पर विकास कार्यों के नाम पर शोषण करने का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- 26 से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रोजेक्ट सचिव मोहम्मद हफीज आतरी ने कहा कि कंपनी मजदूरों ...