नोएडा, मार्च 22 -- पूर्व कर्मचारी समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप जमीन खरीद से जुड़े मामले में कोर्ट के आदेश पर केसनोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) ने अपने पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों पर 1.56 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया। सेक्टर-39 थाने में कुल चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है।सेक्टर-41 निवासी महेश कुमार पंवार महावीर हनुमान डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केसरी नंदन प्रोजेक्ट लिमिटेड के एमडी हैं। उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल में बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक प्रोजेक्ट के लिए कई बीघा जमीन खरीदी थी। इस दौरान ग्राम सुभानपुर खादर की कुछ जमीन अनुसूचित जाति के किसानों के नाम पर होने के कारण प्रोजेक्ट में दिक्कत...