नोएडा, सितम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नोएडा सेक्टर 156 स्थित एक कंपनी की साइट से कॉपर तार चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि कंपनी की साइट से करीब दो महीने पहले लाखों रुपये कीमत का कॉपर तार चोरी किया गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद इस घटना में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...