नई दिल्ली, जुलाई 11 -- फॉक्सवैगन इंडिया ने की जून 2026 की मॉडल वाइज सेल्स की डिटेल सामने आ गई है। कंपनी भारतीय बाजार में अभी कुल 5 मॉडल बेच रही है। जिसमें सेडान और SUVs शामिल हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,467 गाड़ियां बेचीं। जबकि, जून 2025 में उसने 3,089 यूनिट बेची थीं। यानी उसे साल-दर-साल के आधार पर 20% की डिग्रोथ मिली। वहीं, मई में कंपनी ने 2,619 का बेची थीं। यानी मासिक-दर-मासिक आधार पर कंपनी को 6% की डिग्रोथ मिली। कंपनी के लिए वर्टूस सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, टाइगुन की सेल्स भी बेहतर रही। चलिए अब कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स देखते हैं। फॉक्सवैगन की मॉडल वाइज कार सेल्स की बात करें तो वर्टूस की जून 2026 में 1,195 यूनिट बिकीं। जबकि, जून 2025 में इसकी 1,778 यूनिट बिकी थीं। यानी इसी साल-दर-साल के आधिर पर 33% की डिग्रोथ मिली।...