नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 33 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 1,743 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 2,587 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही काइगर बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) रही। हालांकि, काइगर की बिक्री में सालाना आधार ...