रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोल मार्केट स्थित मैसर्स मैक्सएरोट्रोन प्राइवेट लिमिटेड के एक कर्मी पर विभिन्न फर्मों से कंपनी के लिए वसूले गए करीब 4.21 लाख रुपये के गबन का आरोप है। कंपनी के सेल्स मैनेजर की शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली रुद्रपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के सेल्स मैनेजर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खटीमा निवासी अर्चित अग्रवाल को कंपनी में चार जुलाई 2023 से डीएसओ बनाया गया था। आरोप है कि एक नवंबर 2025 के बाद अर्चित ने विभिन्न पार्टियों से कंपनी की करीब 4,21,950 रुपये धनराशि ली, लेकिन रकम कार्यालय में जमा नहीं की। अर्चित ने यह रकम जमा नहीं करने की बात स्वीकार भी की है। ...