गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार में एक दुकान पर वेलवोलाइन कंपनी का नकली इंजन ऑयल बेचा जा रहा था। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के महरौली निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वेलवोलाइन कंपनी के अधिकृत अधिकारी हैं । उनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि खोड़ा के दीपक विहार में मुकंद ऑयल ट्रेडर्स पर उनकी कंपनी का नकली ऑयल बेचा जा रहा है। इसके बाद वह मंगलवार को खोड़ा थाना पहुंचे और पुलिस के साथ दीपक विहार में दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में मौके से पांच ड्रम बरामद हुए। एक ड्रम में 210 लीटर ऑयल आता है। इसके अलावा एक 20 लीटर की बाल्टी भी बरामद हुई। सभी में वेलवोलाइन कंपनी का नकली ऑयल भरा हुआ था। पुलिस ने ऑयल को जब्त कर लिया। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.