गुड़गांव, दिसम्बर 12 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पुरानी गाड़ियों के कारोबार से जुड़ी प्रमुख कंपनी के गोपनीय डाटा को चुराने और उसे मोटी कीमत पर बेचने के मामले में कंपनी के मैनेजर समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इस डाटा चोरी की घटना ने कॉरपोरेट जगत में हलचल मचा दी है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब स्पिनी कंपनी के प्रतिनिधि ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने बताया कि उनके मैनेजर शिवांग सिंह निवासी डीएलएफ फेज-दो तीन दिन की छुट्टी पर कंपनी का लैपटॉप अपने साथ लेकर गए थे। कंपनी का आरोप है कि इसी दौरान शिवांग ने अपने साथी कपिल राठौर निवासी बलदेव नगर की मदद से कंपनी और ग्राहकों का गोपनीय डाटा चोरी कर लिया। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने शिवांग सिंह और कपिल राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.