फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-31 स्थित एक निजी कंपनी के अकाउंटेंट पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन करने का आरोप लगा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कंपनी संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-31 स्थित आर-इनिशिएटिव एंटरप्राइजेज के संचालक रवि खरबंदा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत नवीन कुमार ने कंपनी के खातों से करीब 1 करोड़ 3 लाख 65 हजार 937 रुपये की राशि का गबन किया। उन्होंने बताया कि नवीन कुमार छह वर्ष से उनकी कंपनी में कार्यरत था। उसे कंपनी के वित्तीय लेन-देन, खातों तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में कंपनी क...