मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। करीब दो महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को फिर अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू हुई। कंपनीबाग रोड में बुलडोजर से 10 अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कई दुकानों के सामान भी जब्त किए गए। इनमें ट्रंक, टायर से लेकर बेंच तक शामिल हैं। इस दौरान कर्बला मोड़ तिराहा के पास उस ऐतिहासिक स्थल को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जहां महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस ने अंग्रेज अफसर पर बम से हमला किया था। वहां चिकेन आदि का कारोबार हो रहा था। संबंधित स्थल को खाली कराने के बाद साफ करके चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इसको लेकर दोपहर में मजिस्ट्रेट सह कार्यपालक पदाधिकारी (पूर्वी) रामनाथ कुमार व निगम के अभियान प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.