कंपनीकर्मी से 11 लाख की ठगी
नोएडा, जून 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर कंपनीकर्मी से 11 लाख रुपये ठग लिए। मुनाफे समेत रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर नोएडा निवासी राजीव ने थाने शिकायत दी कि तीन नवंबर 2025 को उनके व्हाट्सऐप पर शेयर बाजार से संबंधित एक संदेश आया।
संदेश के माध्यम से ठगी संदेश में निवेश के जरिए कम समय में अधिक लाभ कमाने का दावा किया गया था। जिज्ञासावश उन्होंने संपर्क किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए पार्ट टाइम इनकम का झांसा दिया। ठगों ने राजीव को एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर उस पर पंजीकरण कराया और शुरुआत में 10 हजार रुपये का निवेश कराया। कुछ समय बाद ऐप पर चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.