बागपत, अप्रैल 21 -- बड़ौत। शहर में फाइबर ऑप्टिक लाइन बिछाने, गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर कुछ कम्पनियों द्वारा जगह-जगह सड़कें उखाड़ दी गई हैं। इन कम्पनियों की करनी का खामियाजा नगर पालिका को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, शहर में शायद ही ऐसा कोई मार्ग, गली-मोहल्ला हो जहां पर फाइबर ऑप्टिक व गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम सड़क उखाड़कर न डाली जा रही हो। लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत तक नहीं की जा रही है। कुछ जगह तो पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। निजी कंपनी द्वारा शहर में लाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह सड़क खोदी जा रही है, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- शहर में खोदी गई सड़कों पर पानी छिड़काव किया जाए हर बार लोगों को ही इस तरह की पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खमियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोगों के घरों में आने जाने के रास्ते ब्लॉक हो ग...