नोएडा, नवम्बर 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल से ई-कॉमर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म (ऐप आधारित) पर कोई भी डीजल-पेट्रोल वाहन नहीं जुड़ेंगे। हालांकि, सीएनजी और ई-वाहन जोड़ने पर कोई पाबंदी नहीं है। सेक्टर-32 स्थित एआरटीओ दफ्तर में शनिवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश के पालन को लेकर वाहनों के कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार और नव प्रोन्नत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे। दरअसल, एक जनवरी 2026 से दिल्ली-एनसीआर में ई-कॉमर्स और मोबाइल ऐप वाहन बुकिंग या सेवा प्रदाता कंपनियों के बेड़े में नए पेट्रोल या डीजल वाहन शामिल नहीं हो पाएंगे। इसको सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश दिए गए। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश के अनुसार, एक जनवर...