नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Stock Market Outlook: स्थानीय शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कच्चे तेल की कीमतों की दिशा और पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा, जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में सूचीबद्धता, विदेशी निवेशकों की कारोबारी गतिविधियां और वैश्विक बाजारों के रुझान भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे। रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा कि निवेशक 28 अक्टूबर को जारी होने वाले सितंबर के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन और मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्शन के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- 26 से 30 अक्टूबर के द...