कंधेशी पचार में जल जीवन मिशन की टंकी बनी, पाइप बिछे, फिर भी प्यासे ग्रामीण
इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना, संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव-गांव शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन भरथना तहसील क्षेत्र के कंधेशी पचार गांव में हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। गांव में लाखों रुपये खर्च कर पानी की टंकी तो बना दी गई, गलियों को खोदकर पाइपलाइन भी डाल दी गई, लेकिन आज भी अधिकतर ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गांव की कई गलियां खुदाई के बाद बदहाल पड़ी हैं। जगह-जगह मिट्टी और गड्ढों के कारण लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया और महीनों बीतने के बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- जमुआ: श्याम सिंह नावाडीह में लगा जलमीनार बेकार कुछ घरों में ही पानी पहुंच रहा है, जबकि अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.