कंद्रपडीह में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हवन व विविध संस्कार सम्पन्न
कोडरमा, मई 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम कंद्रपडीह में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को हवन-पूजन एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। इस दौरान विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार, मुंडन संस्कार, मुंहजूठी सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन एवं पूजा-अर्चना की। महायज्ञ के चलते पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दिनभर भक्ति गीतों और भजनों से माहौल गूंजता रहा, वहीं शाम के समय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठा रहे हैं। समिति की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.