कौशाम्बी, जनवरी 31 -- भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में कंथुआ में प्रस्तावित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क एवं सार्वजनिक पुस्तकालय की आधारशिला शनिवार को समारोह आयोजित कर रखी गई। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के संदेश के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार विनय सिंह उपस्थित रहे और अध्यक्षता समाजसेवी अंकित मिश्र व संचालन सागर निषाद ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का नारा 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' आज भी देश और समाज को सही दिशा देने वाला मंत्र है। उन्होंने छुआछूत जैसी कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। उनका सपना जात...