नई दिल्ली, मार्च 17 -- पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में ही शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। क्यूपिड लिमिटेड ने 2 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 37 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। क्यूपिड लिमिटेड ने दो साल में दनादन 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं। कंपनी ने साल 2018 से लेकर अब तक 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। 1 लाख रुपये के बना दिए 37 लाख रुपये से ज्यादाकंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 15 मार्च 2024 को 21.28 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 15 मार्च 2024 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 4,700 शेयर मिलते। क्यूपिड ...