नई दिल्ली, अगस्त 18 -- अगर बेबी प्लान नहीं करना है, तो सही गर्भनिरोधक तरीका चुनना बहुत जरूरी है। आजकल प्रेग्नेंसी रोकने के लिए कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन हर तरीका हर कपल के लिए सही नहीं होता। कुछ लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, कुछ महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियां लेती हैं, वहीं कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिन्हें लोग प्रेग्नेंसी रोकने का तरीका मान लेते हैं, लेकिन उन पर भरोसा करना सही नहीं है। यही वजह है कि कई कपल कंफ्यूज रहते हैं। डॉ. गरिमा सिंह के मुताबिक प्रेगनेंसी रोकने के लिए किसी भी तरीके को अपनाने से पहले उसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं डॉक्टर के मुताबिक प्रेगनेंसी रोकने के कौन-कौन से तरीके हैं और किस तरीके पर कितना भरोसा करना सही है।कंडोम का इस्तेमाल कंडोम प्रेग्नेंसी से बचने का सबसे पॉपुलर और आमतौर पर सबसे सेफ तरीक...