बागपत, मई 14 -- कंडेरा गांव में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों ने मूक-बधिर राजमिस्त्री पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। थाने पर घटना की तहरीर दे दी गई है। कंडेरा निवासी मूक-बधिर पप्पू ने तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। पड़ोसी एक युवक कुछ समय पहले उसकी पत्नी को गांव से ले गया था। बाद में उसकी पत्नी ने आरोपी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। वह अब बड़ौत में रहती है। पप्पू के तीन छोटे बच्चे हैं, जिन्हें उसकी पत्नी बिहार के पटना में मायके छोड़ आई है। मंगलवार शाम वह घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपी युवक अपने भाई के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर फ...