विकासनगर, जून 7 -- कंडी क्षेत्र के मलेथा, धरड़ा, ढलानी, कोटी, द्वाथरा, होरावाला, टीकरी, कोठड़ा संतूर, कांसवाली कोठड़ी के लिए कोई भी सीधी बस सेवा नहीं है और न ही इन रूटों पर अन्य कोई वाहन चलते हैं, जिसके चलते करीब दस हजार की आबादी को हर दिन परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। जबकि इस पूरे क्षेत्र की आबादी पांच हजार से अधिक है। स्थानीय निवासी डॉ. तुमन सिंह, भास्कर चौहान, शशि बाला रौंछेला, विक्रम फर्सवाण, देवेंद्र नेगी, घनश्याम बिष्ट ने बताया कि बस सेवा नहीं होने से अधिकांश ग्रामीणों को पांच किमी तक की दूरी पैदल ही नापनी पड़ती है। इन गांवों के लिए छोटे वाहनों का भी संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को अक्सर फजीहत का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग कोठड़ा से मलेथा के ग्रामीणों को दो किमी, धारड़ा के बाशिंदों को तीन किमी जबकि द्वाथरा, ढलानी के बाशिंदों को ...