हजारीबाग, अप्रैल 23 -- केरेडारी, प्रतिनिधि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना द्वारा सीएसआर फंड के तहत कंडाबेर गांव में बुधवार को पेयजल सुविधा को लेकर दो डीप बोरिंग पंप स्थापित किए गए। जिसका उद्घाटन अपर महाप्रबंधक सदानंद चेरी ने पूजा-अर्चना कर की। साथ ही देवी मंडप के समीप लगभग 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया गया। बताया गया कि वर्ष 2025-26 में गांव के लिए 52 लाख की योजना स्वीकृत है। जिसमें बोरिंग, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट व स्ट्रीट लाइट शामिल हैं। ग्रामीणों ने इस पहल पर एनटीपीसी का आभार जताते हुए कहा यह विकास व पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इस यह भी पढ़ें- चंद्रपुरा के नलकूप को नियमित चालू कराएं मौके पर मुखिया दिनेश साव,इंजीनियर आदित्य महतो,समेत कई एनटीपीसी के अ...