फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के कंडम सामान व वाहनों की 10 फरवरी को खुली बोली द्वारा नीलामी की जाएगी। नीलामी सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर-603 में कराई जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि किसी भी कार्यालय का कोई सरकारी वाहन, सामान जो जिला कंडमनेशन बोर्ड द्वारा कण्डम किया जा चुका है तथा उसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार से प्राप्त हो चुकी हो तो उक्त वाहन, सामान की प्रशासनिक स्वीकृति, इफेक्शन रिपोर्ट, प्रोसीडिंग रिपोर्ट, बिड फार्म, दोहरी प्रति में अधिकारी के हस्ताक्षर व सील सहित अन्य दस्तावेज डीसी कार्यालय के कमरा नंंबर 212 द्वितीय तल में 27 जनवरी तक भेजनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...